top of page
  • Mohd Zubair Qadri

धक्का लगने से गिरकर वृद्ध की मौत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज


यूपी बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में शनिवार सुबह घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में 72 वर्षीय रंजीत सिंह की मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


ग्राम नगला जाटान निवासी करन सिंह शनिवार सुबह अपने घूरे की हद बना रहे थे। इस दौरान वह सीमेंट के खंभे लगा रहे थे। यह देखकर 72 वर्षीय रंजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करन सिंह पर अपनी जगह दबाने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों ओर से बहस शुरू हो गई। फिर गालीगलौज के बाद धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसमें रंजीत सिंह जमीन पर गिर गए। कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर चारपाई पर बैठाया। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना पुलिस और सीओ बल्देव सिंह मौके पर पर पहुंच गए।


उन्होंने गांव के तमाम लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि विवाद में लाठी-डंडे नहीं चले हैं। वृद्ध को धक्का दे दिया था। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा के मुताबिक थाना पुलिस ने रंजीत सिंह के परिवारवालों की ओर से दी गई तहरीर पर करन सिंह समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

bottom of page