- Mohd Zubair Qadri
उघैती रेप-हत्याकांड: सपा धर्मेन्द्र यादव समेत आज प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा

यूपी बदायूं। थाना उघैती के अंतर्गत 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप करके उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा।प्रतिनिधि मंडल में धर्मेन्द्र यादव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप,बरेली के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य,सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव रहेंगे।
थाना उघैती के अंतर्गत 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप करके उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी।
बुधवार को पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला,प्रतिनिधि मंडल मे सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,पूर्व डी0 सी0 बी0 के चेयरमैन ब्रजेश यादव के साथ अन्य लोग साथ रहे हैं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव व सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।पार्टी सरकार से माग करती है कि मुख्य अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए व पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।
इस मौके पर प्रशांत यादव,विमल सागर,प्रभात अग्रवाल आदि साथ रहे।