top of page
  • Mohd Zubair Qadri

हर घर तिरंगा अभियान: शहर की जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों को सौंपे तिरंगे


यूपी बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामा मस्जिद शम्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के बीच तिरंगा वितरण किया। जनसमूह से आह्वान किया 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। साथ ही जामा मस्जिद शम्सी के सचिव तनवीर अहमद खान को तिरंगा सौंपे। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घर- घर में तिरंगा फहराने को कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।


सदर विधायक ने सभी नागरिकों से आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर तिरंगा फहराकर या इंटरनेट मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को गति देने की अपील की है। प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी ने कहा वतन से मोहब्बत ईमान की निशानी है। मेरी मुस्लिम समाज से अपील है अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं और इस अभियान को सफल बनाए। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी सलीम, जिला उपाध्यक्ष शीराज़ अल्व, फैसल खान, फैसल खालिद, इंतजार हुसैन, लईक उद्दीन, सैयद आदिल अली, नसीम खान, नदीम अफज़ाल, सलमान खान, अनस फय्याज, दानिश अल्वी, अजीम फय्याज, नासिर अली, मोहसिन जिला मौजूद थे।

Mohammad Zubair Qadri

bottom of page