- Mohd Zubair Qadri
सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर अनुप्रिया ने कहा फिर सरकार बनाएगी भाजपा

यूपी बदायूं। बाईपास के बिसौली रोड चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिशन 2022 में इस बार सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश की जनता पिछले कार्यकाल को अच्छे से जानती है इसलिए इस बार फिर से 300 पार कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी।
शनिवार की दोपहर बदायूं बाईपास बिसौली रोड स्थित चौराहे पर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का लोकार्पण करने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुर्मी समाज के पदाधिकारियों के साथ लोकार्पण किया। इससे पहले कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले अलापुर रोड पर सखानं एवं इस्लाम गंज में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया और अपना दल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, कुर्मी समाज को यह नहीं पूरे देश की जनता को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी यह देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में चल रहा है और जनता भी भाजपा की सरकार में होने वाला विकास चाहती है।