top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बदायूं में निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी बैंकों की रही हड़ताल जारी लोग रहे परेशान


यूपी बदायूं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर दूसरे दिन शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिले भर के कर्मचारियों ने पीएनबी स्थित मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की है।


बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारी जनपद में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के बैंक कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और निजीकरण के विरोध में गुस्सा जताया। धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा बैंकों का निजीकरण करना कर्मचारियों के हित में नहीं है। बैंक एसोसिएशन के सचिव संजय मलिक ने कहा जब से केंद्र ने अपने बजट 2021-22 में दो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओंके निजीकरण की घोषणा की है तब से कर्मचारी परेशान है और निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।


दो दिवसीय बैंकोंं की हड़ताल के चलते जनपद का कारोबार प्रभावित हो गया है। और आम लोग रहे परेशान पहले दिन 100 करोड़ और दूसरे दिन भी इतना ही व्यापार प्रभावित होने का अनुमान लोगों ने व्यक्त किया है। सुधीर कुमार ने कहा कि सरकार के लिए बैंक कर्मियों की अन्य मांगें भी जल्द पूर्ण करनी चाहिए।बैंक कर्मचारियों का शोषण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

bottom of page