top of page

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह


यूपी बदायूं। लखनऊ, 5 जून 2020। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। इस महाअभियान की थीम 'सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है। कांग्रेस का सिपाही-मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे।


प्रेसवार्ता में बोलते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकर सिंह ने कहा कि 20 मई से हमारे नेता श्री अजय कुमार लल्लू को जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी। जिसमे बदायूँ जनपद में हर विधानसभा में महारसोई संचालित की जाएगी ओमकर सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं।


जेल की सलाखें और फर्ज़ी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता श्री अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इस लिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है। पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।

bottom of page