- Mohd Zubair Qadri
बदायूं सीएम योगी ने कहा, इसबार सहसवान में सपा का बचा आखिरी किला भी ढहा दो

यूपी बदायूं। सहसवान कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बदायूं में 2017 के चुनाव में जनता ने हमें 6 में 5 विधायक दिए थे। इसके बाद जनता ने सांसद भी भाजपा का बनाया और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का बनाया। अब आखरी किला समाजवादी पार्टी का केवल सहसवान विधायक ही पद का बचा है आज की भीड़ देखकर उम्मीद है कि इस बार सहसवान से भी सपा का सूपड़ा साफ कर देंगे।
मंगलवार की दोपहर सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सभा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1328 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की जनता को कहा कि इस 1328 करोड़ के विकास कार्यों से बदायूं की तस्वीर बदलेगी। कहा कि मार्च 2017 में जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से विकास की सोच भी बदल गई है। उत्तर प्रदेश भी बदला है और बदायूं भी बदलता नजर आया है। मुख्यमंत्री ने अपने 40 मिनट के भाषण मैं कांग्रेस और बसपा पर एक भी बार कोई टिप्पणी ना करके निशाना सीधे समाजवादी पार्टी पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं के अंदर 2017 से अब तक सभी सीटें भाजपा को मिली हैं जिसमें सिर्फ एक सीट सहसवान की बची थी जिसको इस बार फतेह करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ उनके खानदान तक सीमित था अब हर एक गरीब तक लाभ पहुंच रहा है। अब त्योहारों पर पूरे उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगते लोग घर पर दिया जलाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
कोरोना काल में जो ट्विटर पर थे, चुनाव में उन्हें ट्विटर पर देना जवाब
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ''कोरोना महामारी के समय हमने फ्री जांच, इलाज, राशन और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। यूपी में 13.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जब हम कोरोना से लड़ रहे थे तब विपक्ष ट्विटर पर था। इसलिए चुनावों में उन्हें सिर्फ ट्विटर पर ही जवाब मिलना चाहिए।''
होली तक फ्री देंगे राशन
उन्होंने आगे कहा, ''केंद्र ने दिवाली तक फ्री राशन उपलब्ध कराया। अब राज्य सरकार दिवाली से होली तक फ्री राशन देगी। इसमें परिवार के सदस्यों के आधार पर 35 किलो अनाज, एक किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम खाद्य तेल, एक किलोग्राम चीनी और एक किग्रा नमक दिया जाएगा।''