top of page

मौसम खराब होने से किसानों को भारी नुकसान रात में बारिश फिर लौटी ठंड


बदायूं। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। खासकर बेमौसम बारिश किसानों की चिता की वजह बनी हुई है। शुक्रवार रात भी हुई बेमौसम बारिश से जहां ठंड बढ़ गई। वहीं सरसों व आलू के किसानों को एक बार फिर इस बारिश ने संकट में डाल दिया है। जहां खेतों में सरसों की फसल को बारिश गिरा रही है। वहीं खुदे पड़े आलू भी इस बारिश में सड़ने की आशंका बनी हुई है।


शुक्रवार दिन में मौसम बिगड़ा रहा जबकि रात में अचानक आसमान में बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। तकरीबन दो घंटे तक बारिश के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। दूसरे दिन शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। यह देख लोग बारिश की आशंका ही बनी है।


मौसम विभाग की मानें तो छह मार्च यानी शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। जानकारों की यह बात सही साबित हुई तो गेहूं, सरसो समेत आलू के किसानों को भारी नुकसान उठाना पढ़ेगा।

bottom of page