top of page
  • Mohd Zubair Qadri

एनएचएम कर्मी की मांग पूरी, अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म फिर से काम पर लौटेंगे


यूपी बदायूं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गयी है। सरकार ने संगठन की चार मांगों को मान लिया है साथ ही प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल को समाप्त कर दिया है। अब हड़ताल करने वाले कर्मचारी फिर से कामकाज पर लौटेंगे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। सरकार ने संगठन की ऐसी प्रमुख मांगों को मान लिया है जिससे कर्मचारियों को लाभ होगा। मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों के चेहरा पर मुस्कान है।


मंगलवार को जिले में दिन भर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी लखनऊ जाने की तैयारी करते रहे। इसके बाद तीन बजे प्रांतीय आह्वान ने जानकारी दी कि संगठन की सरकार ने सात में से चार मांग मान ली हैं। संघ के जिलाध्यक्ष केवी चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य सचिव तथा मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री के बीच वार्ता हुयी। इसमें आश्वासन दिया गया है कि संगठन तथा सरकार के बीच में सात सूत्रीय मांगें से चार मांग पूरी कर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।


इसमें रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण तथा बीमा पॉलसी, वेतन पॉलसी, वेतन विसंगति, आउटसोर्सिंग जैसी मांग पूरी की जायेंगी। कर्मचारियों की यह महत्वपूर्ण मांग थीं। जिनको मान लिया है। इममें सबसे महत्वपूर्ण मांग रिक्तपदों पर गैर जनपद तबादला रही है। फिलहाल आज से एनएचएम कर्मचारी काम पर लौट आयेंगे और हड़ताल नहीं होगी। जिलें में 500 कर्मचारी मंगलवार सात दिसंबर से काम पर लौट आयेंगे।


bottom of page