top of page
  • Mohd Zubair Qadri

खुलासा, कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या 7 गिरफ्तार


यूपी बदायूं। दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शव तालाब में फेंके गए। दरिंदगी के बाद दोनों महिलाओं की हत्या कोल्ड स्टोर में ही की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार समेत दोनों महिलाओं के दुपट्टे व रस्सी मिली है।


दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप ने महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में फेंक आए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पन्नी में बंधे मिले थे दोनों के शव

सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं की हत्या करके उनके शव पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में फेंक दिए गए थे। चार जुलाई को उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। इसके अगले दिन उनकी पहचान हुई थी। तब से छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सुबूत जुटाए। 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया।


दोनों महिला कोल्ड स्टोर में करती थीं आलू बीनने का काम


4 जुलाई को उसहैत इलाके के बची गांव के पास दो महिलाओं के पॉलीथिन में लिपटे शव मिले थे। दूसरे दिन दोनों की शिनाख्त हो गई थी। एक महिला सिविल लाइंस तो दूसरी सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली निकली थी। डबल मर्डर का मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चूंकि दोनों कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती थीं। ऐसे में पुलिस ने कोल्ड स्टोर के स्टाफ को पूछताछ के लिए उठा लिया। स्टोर के मालिक रमेश कुमार का बेटा मयूर गुप्ता भी बमुश्किल पकड़ में आया। वजह थी कि मयूर इस वारदात में शामिल था। लाशें मिलने के बाद भाग गया था। हालांकि उसके परिवार वालों पर दबाव बना, तो वह पकड़ में आ गया।











bottom of page