- Mohd Zubair Qadri
हड़ताल से जुड़े कर्मचारी शाखा सिविल लाइन पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में गरजे कर्मी

यूपी बदायूं। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की केंद्र श्रम संगठनों की कामकाज विरोधी नीतियों के विरोध में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
सोमवार के लिए हड़ताल से जुड़े कर्मचारी शाखा सिविल लाइन बदायूं पर एकत्र हुए। यहां बैंकों के निजीकरण के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा नई पेंशन योजना एनपीएस को निरस्त किया जाए। महंगाई भत्ते से जुड़ी पेंशन योजना लागू की जाए।बैंकों के निजीकरण को बंद किया जाए। खराब लोनों की वसूली की जाए। सभी अनुबंध कर्मचारियों व बीसी को नियमित किया जाए। ग्राहकों की जमा धनराशि पर ब्याज की दरों को बढ़ाया जाए। सहायक महामंत्री औतपाल सिंह मौजूद थे।